Home KORBA डेली नीड्स की दुकान में चोरों का धावा,शीट काटकर दिया गया वारदात...

डेली नीड्स की दुकान में चोरों का धावा,शीट काटकर दिया गया वारदात को अंजाम,पुलिस कर रही मामले की जांच

0
204

Acn18.com/कोरबा शहर में चोर उचक्कों की सक्रियता एक बार फिर से बढ़ गई है। पुलिस के सामने खुली चुनौती पेश करते हुए चोर मुख्य चैक-चैराहों पर संचालित दुकानों में धावा बोलने से भी नहीं चूक रहे। सीविल लाईन थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर कोसाबाड़ी चैक पर संचालित भवानी डेली नीड्स नामक दुकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। चोरों ने दुकान की शीट काटकर भीतर घुसे और अंदर रखे माल पर हाथ साफ कर शटर हटाकर फरार हो गए। संचालक सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तब उसे घटना की जानकारी मिली। उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी। चोरी की घटना में कितने का माल पार हुआ है इस बात का पता नहीं चल सका है। पुलिस की जांच के बाद ही पता चल सकेगा,कि इस घटना में कितने की चोरी हुई है।

error: Content is protected !!