Home KORBA KORBA:बरसाती पानी का प्रवेश हो रहा पुरातत्व संग्रहालय में, तकनीकी खामियों का...

KORBA:बरसाती पानी का प्रवेश हो रहा पुरातत्व संग्रहालय में, तकनीकी खामियों का समाधान नहीं करने से समस्या

0
108

Acn18.com/कोरबा के ओपन थिएटर क्षेत्र में संचालित हो रहे जिला पुरातत्व संग्रहालय के सामने वर्तमान में कई प्रकार की समस्याएं बनी हुई है। बार-बार कहे जाने पर भी व्यवस्था को ठीक नहीं करने से बरसाती पानी उसकी पहुंच भीतर के परिसर में हो रही है और बाहर कीचड़ होने से लोग संग्रहालय का अवलोकन करने से वंचित हो रहे हैं। नगर निगम और प्रशासन को इस बारे में जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।

कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पिछले वर्षों में प्राप्त हुई पुरा संपदा को संरक्षित करने के लिए जिला पुणे तत्वों संग्रहालय की स्थापना की गई है। ओपन थिएटर के पास इसका संचालन किया जा रहा है जहां पर प्रशासन ने वैकल्पिक रूप से एक केयरटेकर को दायित्व दिया है। बारिश के सीजन में संग्रहालय क्षेत्र में परेशानियां बनी हुई है। बताया गया कि बहुत पहले ही इसका समाधान करने के लिए कहा गया था लेकिन ध्यान नहीं दिया गया इसलिए अब बारिश का पानी भीतर पहुंच रहा है।

बताया गया कि मौजूदा परिस्थितियों के कारण संग्रहालय में रखा हुआ सामान खराब हो रहा है और लोग यहां तक पहुंच भी नहीं पा रहे है।

जिला प्रशासन की देखरेख में पुरातत्व संग्रहालय संचालित हो रहा है और बड़ी संख्या में लोग कोरबा जिले के पुरातात्विक महत्व से लगातार अवगत होते रहे हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि यहां पर काफी समय से सहेज कर रखी गई चीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।