Home छत्तीसगढ़ परिजन बोले-बेटी को मारकर लटका दिया:कहा-ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे; PM के...

परिजन बोले-बेटी को मारकर लटका दिया:कहा-ससुराल वाले प्रताड़ित करते थे; PM के लिए ले जाने से पहले दोनों पक्षों में मारपीट

0
208

Acn18.com/गौरेला-पेंड्रा-मरवाही(GPM) जिले में एक शादीशुदा युवती की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। इस मामले में उसके परिजनों ने कहा है कि ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। उसे परेशान किया जाता था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि युवती को मारकर फंदे पर लटका दिया गया है। इसके बाद मायके वालों ने जमकर हंगामा किया है। ससुराल और मायके पक्ष के लोगों में मारपीट भी हुई है। मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है।

मूल रूप से मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के भेजरी की रहने वाली निर्मला(25) की शादी 2017 में गौरेला के कोटखर्रा गांव के रहने वाले पुष्पेंद्र टांडिया से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद तक तो सब ठीक था। मगर कुछ दिन बाद से उसके ससुराल वाले उसे परेशान करने लगे थे। इस वजह से निर्मला का कई दफा विवाद भी हुआ था। इस बात की जानकारी युवती ने अपने मायके वाले को भी दी थी।

कमरे में नहीं थी

बताया जा रहा है कि गुरुवार रात को निर्मला का परिवार खाना खाकर सो गया था। निर्मला भी कमरे में चली गई थी। इसके बाद जब उसके ससुराल के लोग शुक्रवार सुबह सोकर उठे, तब उन्होंने देखा कि निर्मला अपने कमरे में नहीं है। कुछ देर बाद दूसरे कमरे में फंदे पर उसका शव लटका हुआ था। इस पर परिजनों ने आस-पास के लोगों को जानकारी दी थी। परिजनों ने पुलिस को भी सूचना दी थी।

पोस्टमार्टेम के लिए ले जाने से पहले हंगामा

उधर, सूचना मिलने पर निर्मला के मायके वाले भी पहुंचे। उन्होंने देखा कि परिजन युवती का शव फंदे से उतार चुके थे। परिजनों का कहना है कि निर्मला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। उसे जरूर मारकर लटकाया गया है।

वहीं जब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को ले जाने लगी, तब मायके वाले नाराज होने लगे। उन्होंने कह दिया कि हमें शव को ठीक से देखना है। मगर पुलिस शव को बरामद कर ले जा रही थी। इस दौरान सुसराल वाले और मायके पक्ष के लोगों में जमकर विवाद हुआ।

एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के ऊपर हाठ भी उठा दिया। इस बीच पुलिस ने बीच बचाव किया। फिर भी दोनों पक्ष एक दूसरे से मारपीट करते रहे। आखिरकार पुलिस शव को किसी तरह से लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले में जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। परिजनों ने पुलिस पर भी पक्षपात का आरोप लगाया है।

error: Content is protected !!