Home KORBA KORBA:एसबीआई की कुसमुंडा शाखा में चोरों ने की सेंधमारी, लॉकर तोड़ने का...

KORBA:एसबीआई की कुसमुंडा शाखा में चोरों ने की सेंधमारी, लॉकर तोड़ने का प्रयास रहा असफल

0
182

Acn18.com/कोरबा के कुसमुंडा में संचालित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी का असफल प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है।बीती रात चोर बैंक के पीछे दीवार में सेंधमारी कर भीतर प्रवेश किए और लॉकर तक पहुंचे। चोरों ने लॉकर को तोड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन वे इसमें असफल रहे।रात्रि पेट्रोलिंग में निकली पुलिस की टीम को जब सायरन की आवाज सुनाई दी तब वे मौके पर पहुंचे,पुलिस को आता देख चोरों के हौसले पस्त हो गए और वे झाड़ियों और पेड़ों का सहारा लेते हुए फरार हो गए ।फिलहाल पुलिस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस को पूरी उम्मीद है कि बैंक में सेंधमारी करने वाले आरोपी जल्द ही उनकी पकड़ में होंगे।

error: Content is protected !!