spot_img

जादू-टोने के शक में युवक का काट दिया गला:पुलिस ने किया 2 आरोपी को गिरफ्तार, पूछताछ में कहा-परिवार वाले हो रहे थे बीमार, इसलिए इसे मार डाला

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा जिले के एक गांव में जादू-टोने के शक में युवक का गला काटकर उसकी हत्या कर दी गई है। इस वारदात में शामिल 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से जब पूछ्ताछ की गई तो उन्होंने बताया कि, युवक जादू-टोना करता था। इससे परिवार के सदस्य बीमार हो रहे थे। इसलिए टंगिया से गला काटकर उसे मार डाला। मामला जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, जिले के नक्सल प्रभावित गुड़से गांव के पटेलपारा के रहने वाले युवक सुक्को कवासी की हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि, 4 जुलाई की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच गांव के ही रहने वाले मासा मरकाम और गंगा कवासी सुक्को के घर पहुंचे थे। जादू-टोने की बात को लेकर इनके बीच पहले काफी बहस हुई थी। फिर मौका पाकर दोनों युवकों ने टंगिया और कटरी से सुक्को का गला काट दिया।

वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले थे। चीखने की आवाज सुनकर सुक्को के परिजन घर के बाहर निकले थे। जिन्होंने मासा और गंगा को भागते हुए देखा था। फिर इस बात की जानकारी आस-पास रहने वाले लोगों और पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने गांव वालों की मदद से शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया था। जिसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, दोनों आरोपी गांव में ही किसी ठिकाने पर छिपे हुए हैं। एक दिन पहले पुलिस ने अचानक दबिश दी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा कि मासा जादू-टोना करता था। जिससे परिवार के सदस्य बीमार हो रहे थे। काफी परेशान थे। इसलिए उसका मर्डर कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया है। मीडिया के सामने आज खुलासा किया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

IAS Transfer News: बड़े पैमाने पर IAS अफसरों का तबादला, कई जिलों के बदले गए कलेक्टर, देखें लिस्ट …

राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस अफसरों का तबादला किया है, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर बदले गए...

More Articles Like This

- Advertisement -