Home KORBA 4 ग्राम पंचायतों की आबादी बढ़ी, अब यहां होगी नगर पंचायत

4 ग्राम पंचायतों की आबादी बढ़ी, अब यहां होगी नगर पंचायत

0
176

Acn18.com/रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक निवास कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें विचार मंथन के साथ कई अहम निर्णय लिए गए। इसके अंतर्गत बेमेतरा जिले की ग्राम पंचायत संबलपुर, महासमुंद जिले की ग्राम पंचायत भंवरपुर तथा राजनांदगांव जिले की ग्राम पंचायत लाल बहादुर नगर को नगर पंचायत बनाए जाने की घोषणा के परिपालन में आबादी के निर्धारित मापदण्ड में छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया। सरकार ने छत्तीसगढ़ के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल 2023 को हुए घटनाक्रम के दौरान एक युवक की हत्या को लेकर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिए जाने की घोषणा की है।