Home KORBA तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला बाइक सवार युवक को,मौके पर ही हुई...

तेज रफ्तार ट्रेलर ने कुचला बाइक सवार युवक को,मौके पर ही हुई मौत,आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

0
171

Acn18.com/कोरबा शहर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। भारी वाहनों के पहिये तले दबकर बेकसूर लोग काल के गाल में समा रहे है। कार हादसे में तीन युवकों की मौत की घटना को लोग भूले नहीं थे,कि एक बार फिर से राताखार बायपास मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने बाइक सवार एक युवक को कुचल दिया जिससे मौके पर ही उसका अंत हो गया। मृतक का नाम कृष्ण कुमार यादव है,जो ग्राम अकरकरा मानाडेरा का रहने वाला है। दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया है,जिससे मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई है। हालांकि सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है और लोगों के प्रदर्शन को समाप्त करवाया।

error: Content is protected !!