Home छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र में ट्रक होटल में घुसा, 10 की मौत:ब्रेक फेल होने के...

महाराष्ट्र में ट्रक होटल में घुसा, 10 की मौत:ब्रेक फेल होने के बाद पहले कार को टक्कर मारी, फिर होटल में बैठे लोगों को कुचला

0
80

Acn18.com/महाराष्ट्र के धुले में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। मुंबई-आगरा राजमार्ग पर एक ट्रक ब्रेक फेल होने की वजह से होटल में घुस गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। 28 लोग घायल हैं। यह दुर्घटना मुंबई-आगरा राजमार्ग पर, शिरपुर तालुका के पलासनेर गांव में दोपहर करीब 12 बजे हुई। मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है, उसके ट्रक तेजी से आते दिख रहा है। पहले वह सफेद रंग की कार को टक्कर मारता है। फिर टक्कर के बाद ट्रक मुड़ जाता है और सड़क किनारे होटल में घुस जाता है। यहां बैठे कई लोगों को कुचल देता है।

हादसे को फोटोज में देखिए…

टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव दूर तक बिखर गए।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव दूर तक बिखर गए।
टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। बाद में इसे क्रेन से हटाया गया।
टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। बाद में इसे क्रेन से हटाया गया।
हादसे के बाद स्थानीय लोग रेस्कयू के लिए पहुंचे।
हादसे के बाद स्थानीय लोग रेस्कयू के लिए पहुंचे।
हादसे में होटल ध्वस्त हो गई।
हादसे में होटल ध्वस्त हो गई।