spot_img

तापमान गिरेगा, नमी भी बढ़ेगी:उत्तरी छत्तीसगढ़ में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना

Must Read

Acn18.com/प्रदेश के उत्तरी हिस्से में अगले एक-दो दिन भारी बारिश की संभावना है। जशपुर, सरगुजा, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़ और जांजगीर-चांपा में मंगलवार से भारी बारिश शुरू हो सकती है। वहीं, राज्य के बाकी हिस्सों में भी ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

- Advertisement -

इससे दिन के तापमान में एक बार फिर कमी आएगी और मौसम ठंडा होगा। जुलाई के पिछले तीन दिन थोड़े गर्म रहे। मानसूनी की गतिविधियां नहीं होने के कारण बारिश भी नहीं हुई। इस वजह से राजधानी सहित प्रमुख शहरों में दिन का तापमान बढ़ा हुआ है। सभी जगहों पर तापमान सामान्य से अधिक है।

सोमवार को हल्की गर्मी भी महसूस हुई। प्रदेश में दिन का अधिकतम तापमान तिल्दा में 39 डिग्री तक पहुंच गया। रायपुर, बिलासपुर और जगदलपुर में दिन का तापमान 36 डिग्री से ऊपर रहा। जगदलपुर में पारा 36.6 डिग्री रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से छह डिग्री अधिक है। इस वजह से यहां तेज गर्मी महसूस हुई। वातावरण में थोड़ी नमी और तेज गर्मी की वजह से थोड़ी उमस भी महसूस हुई।

द्रोणिका के असर से वर्षा की गतिविधियां बनी रहेंगी
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पश्चिम बंगाल से उत्तरी छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका बनी हुई है। एक द्रोणिका फिरोजपुर, करनाल, शाहजहांपुर, सुल्तानपुर, डाल्टनगंज, दीघा और उसके बाद दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक है। इन सिस्टम की वजह से प्रदेश में अगले कुछ दिन बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी।

उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि शेष हिस्सों में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। राजधानी रायपुर में भी हल्के बादल रहेंगे। शाम-रात में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -