Home KORBA पूजा पाठ के बहाने पुजारी ने बदला हनुमान छाप सिक्का, कटघोरा के...

पूजा पाठ के बहाने पुजारी ने बदला हनुमान छाप सिक्का, कटघोरा के ग्राम मुड़ाभांटा की घटना, पुजारी को किया गया पुलिस के हवाले

0
228

कोरबा के कटघोरा ईलाके में पूजा पाठ के बहाने असली हनुमान छाप सिक्के को नकली सिक्के से बदलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुजारी पर सिक्के को बदलने का शक गहराने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है। लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरु कर दी है।

पूजा पाठ के बहाने हनुमान छाप सिक्का को बदलने वाले पुजारी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। सूरजपुर जिले में निरिक्षक के रुप में पदस्थ जीएस पैकरा के परिजन कटघोरा स्थित अपने घर पर ग्रह शांति के लिए पूजा पाठ करा रहे थे जिसके लिए उन्होंने ग्राम पथरी से पंडित को बुलाया था। पूजा पाठ के लिए पंडित ने हनुमान छाप सिक्के को जरुरी बताया। पंडित के मांग के अनुरुप परिजनों ने सिक्का देने के साथ ही सभी पूजा सामग्री घर में रख दिया। पूजा पाठ संपन्न होने के बाद पंडित अपने घर के लिए निकला। इस बीच घर के लोगों को सिक्का बदल देने का शक हुआ। पंडित का पीछा कर वे दीपका तक पहुंचे और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जिस पंडित पर हनुमान छाप सिक्का को बदलने का आरोप लगाया गया उसने खुद को बेकसूर बताया है। उसने बताया,कि वह केवल पूजा पाठ किया है सिक्के को बदलने की बात पूरी तरह से गलत है।

फिलहाल पुजारी को पुलिस के सुपूर्द कर दिया गया है। दीपका पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!