spot_img

रायपुर में कम हो रहा क्राइम:6 महीने में 33 मर्डर, 91 रेप हुए, पुलिस बोली- ये पिछले साल के मुकाबले कम, अन्य वारदातें घटीं

Must Read

Acn18.com/रायपुर पुलिस के मुताबिक राजधानी में क्राइम का ग्राफ घट रहा है। रायपुर पुलिस की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस साल लगभग 6 महीने में होने वाली घटनाएं पिछले साल के मुकाबले बेहद कम है। अफसरों ने दावा किया है कि लगातार बढ़ती कार्रवाई और पुलिस की मुस्तैदी की वजह से आपराधिक मामले घटे हैं।

- Advertisement -

जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 के माह जनवरी से माह जून तक 6 महीनों में गंभीर अपराधों में हत्या के 33 प्रकरण, हत्या के प्रयास के 41 प्रकरण, चाकूबाजी के 47 प्रकरण, बलात्कार के 91 प्रकरण, धारा 354 (छेड़छाड़) के 79 प्रकरण दर्ज किये गये है। सामान्य मारपीट के 1641 प्रकरण दर्ज़ किए गये हैं।

इन वारदातों में कमी का दावा करते हुए पुलिस ने बताया है कि साल 2022 में जनवरी से माह जून तक गंभीर अपराधों में हत्या के 37 प्रकरण, हत्या के प्रयास के 68 प्रकरण, चाकूबाजी के 96 प्रकरण, बलात्कार के 163 प्रकरण, धारा 354 भादवि. के 95 प्रकरण दर्ज किये गये थे। सामान्य मारपीट के 1931 प्रकरण दर्ज़ किए गए थे।

चलाए गए अभियानों का असर
रायपुर पुलिस ने अभियान चलाकर आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों, अड्डेबाजों एवं चाकूबाजों पर लगातार कार्रवाई की। इस वजह से साल 2022 के जनवरी से जून की तुलना में साल 2023 के जनवरी से जून तक चाकूबाजी की घटनाओं में 51% की कमी आई। आर्म्स एक्ट के प्रकरणों में भी 15% अधिक कार्रवाई की गई है। इसी साल 2023 में सट्टा/जुआ चलाने वालों के खिलाफ 22% नशे का काला कारोबार करने वालों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट में 29% अधिक कार्रवाई की गई है।

घटना और पुलिस का एक्शन

  • 2022 में असामाजिक तत्वों/चाकूबाज़ों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत 398 प्रकरणों में 407 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके अलावा बदमाशों/अड्डेबाजों पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत 2763 लोगों को जेल भेजा गया था।
  • 2023 में असामाजिक तत्वों/चाकूबाजों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत 426 प्रकरणों में 430 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। बदमाशों/अड्डेबाज़ों के मामले में प्रतिबंधात्मक धारा 151 के तहत कुल 3491 आरोपियों को जेल भेजा गया है।
  • 2022 में नशे का काला कारोबार करने वालों 82 केस में 127 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने/पिलाने 1663 प्रकरणों में 1678 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
  • 2023 में नशे का काला कारोबार करने वाले 103 प्रकरणों में 149 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है साथ ही अवैध रूप से शराब बिक्री/परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने/पिलाने वालों के 2068 केस में 2096 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
  • 2022 में सट्टा/जुआ संचालन करने वाले के 280 प्रकरणों में 650 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर जेल भेजा गया था।
  • 2023 में सट्टा/जुआ संचालन करने वाले 375 प्रकरणों में 569 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार,मानिकपुर पुलिस ने की कार्रवाई

Acn18.com/कोरबा में शराब की अवैध रुप से बिक्री करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। सूचना...

More Articles Like This

- Advertisement -