Home Uncategorized कनकी मार्ग पर जाम लगने से लोग हुए परेशान,हाथों में तख्ती लेकर...

कनकी मार्ग पर जाम लगने से लोग हुए परेशान,हाथों में तख्ती लेकर प्रशासन के खिलाफ जताई नाराजगी।देखिए वीडियो।

0
131

Acn18.com/कनकी मार्ग पर जाम लगना इन दिनों आम बात हो गया है। सर्वमंगला मंदिर से सौ मीटर दूर रेलवे द्वारा बनाए जा रहे आरओबी के कारण परिवर्तित मार्ग का निर्माण किया गया है जिसके बारिश में जर्जर होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी तकलीफें हो रही है। एक मात्र रास्ता होने के कारण छोटे-बड़े सभी वाहनें परिवर्तित मार्ग से गुजर रहे हैं जिससे मार्ग पर हमेशा जाम रहता है। बारिश में स्थिती काफी गंभीर होने से परेशान क्षेत्र के लोगों ने हाथों में तख्ती लेकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है,कि प्रशासन की अनदेखी के कारण उन्हें परेशान होना पड़ रहा है। जाम लगने से स्कूल बस के साथ ही अन्य वाहन घंटो तक फंसे रहते है।

error: Content is protected !!