spot_img

रायपुर आ सकते हैं अमित शाह:सियासी मसलों पर ले सकते हैं हाईलेवल मीटिंग, चुनावी साल में जोर लगा रही BJP

Must Read

Acn18.com/रायपुर में देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा हो सकता है। प्रदेश भाजपा के नेताओं के पास सेंट्रल टीम ने जानकारी भेजी है। जल्द ही सेंट्रल होम मिनिस्ट्री से शाह के दौरे का प्रोटोकॉल जारी हो सकता है। अगर शाह आते हैं तो ये बीते दो सप्ताह में उनका दूसरा छत्तीसगढ़ दौरा होगा। इससे पहले अमित शाह 22 जून को दुर्ग में एक रैली को सम्बोधित कर चुके हैं। पद्मश्री उषा बारले के घर जाकर पार्टी का प्रचार कर चुके हैं। शाह 5 जुलाई को रायपुर आ सकते हैं।

- Advertisement -

भाजपा इस चुनावी साल में पूरी तरह एक्शन में है। जिस सक्रियता की उम्मीद विपक्ष से की जा रही थी वो सक्रियता अब दिखनी शुरु हुई है। पिछली बार दुर्ग की रैली में अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को जीत का संकल्प दिलाया था। उन्होंने प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया था।

अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक अमित शाह रायपुर में प्रदेश भाजपा नेताओं की एक हाईलेवल मीटिंग ले सकते हैं। जाहिर है विषय होगा चुनाव 2023 और प्रदेश में भाजपा की सत्ता वापसी। देशभर में चुनावों में शाह भाजपा की ओर से बड़े रणनीतिकार माने जाते हैं। प्रदेश को लेकर भी शाह का आंकलन प्रदेश के नेताओं को मिलेगा। रायपुर में कुछ सामाजिक लोगों, पार्टी के कार्यकर्ताओं से भी शाह मुलाकात कर सकते हैं। भाजपा संपर्क से समर्थन अभियान भी इसी तर्ज पर चला रही है। कुछ चुनिंदा लोगों के घर जाकर नेता केंद्रीय सरकार के 9 सालों की कामयाबी का प्रचार करते हैं।

दो दिन बाद PM मोदी की सभा
शाह के दौरे के ठीक 2 दिन बाद 7 जुलाई को PM नरेंद्र मोदी की सभा होनी है। साल 2018 में नरेंद्र मोदी रायपुर आए थे। इसके बाद वो अब रायपुर आ रहे हैं। नरेंद्र मोदी की ये रैली भाजपा के चुनावी सफर के लिए बूस्टर होगा। इस संबंध में पहले से ही प्रदेश के नेताओं को ऊपर से निर्देश हैं कि सभा में कोई कमी न रहे। अमित शाह अपनी बैठक में इसे लेकर भी स्थानीय नेताओं से बात-चीत कर सकते हैं।

पिछली सभा में शाह की बाेली 5 बड़ी बातें

  • दुर्ग की सभा में अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों के साथ लोकसभा को लेकर भी लोगों से अपील की। वो कहते दिखे कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी फिर मोदी सरकार चुनें। शाह ने 21 मिनट के भाषण में 54 बार मोदी जी कहा। मतलब औसतन हर 24 सेकेंड में मोदी को याद किया।
  • उन्होंने कहा- 2014 से पहले जब केंद्र में सोनिया-मनमोहन की सरकार थी। तब उन्होंने 12 लाख करोड़ रुपए का घोटाला किया। आज मोदी जी की सरकार को 9 साल हो गए हैं, विपक्ष घोटाले का आरोप नहीं लगा सकता।
  • शाह ने कहा था- केंद्र में जब कांग्रेस की सरकार थी तो आए दिन आतंकवादी हमला होते थे। आलिया, मालिया, जमालिया पाकिस्तान से घुसते थे और जवानों का सर काटकर ले जाते थे। मोदी सरकार में पाकिस्तान ने उरी, पुलवामा में हमला किया तो पीएम मोदी ने 10 दिन के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक करके पाकिस्तान को सबक सिखाया।
  • अमित शाह ने कहा- 5 अगस्त 2014 को धारा 370 को हटाया कांग्रेस कह रही थी मत हटाओ। राहुल के नेतृत्व में सभी कहते रहे कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन हकीकत ये रही की वहां एक कंकड़ तक नहीं चला।
  • रामलला पर बोले-आप जनवरी में अयोध्या का टिकट तैयार रखें, क्योंकि मंदिर के गर्भगृह में रामलला के दर्शन होने वाले हैं। वे बोले प्रभु राम का मंदिर बनाने को लेकर कांग्रेस लटका रही थी, भटका रही थी। मोदी जी ने ये काम किया और जनवरी में लोग रामलला के दर्शन कर पाएंगे। प्रभु श्री राम को उसी जगह स्थापित किया गया। जिस स्थान में उनका जन्म हुआ था।
377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पीएचई में इंजीनियर्स सहित 181 पदों पर भर्ती का मार्ग प्रशस्त,मुख्यमंत्री के निर्देश पर वित्त विभाग ने दी स्वीकृति

Acn18.comरायपुर/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर वित्त विभाग ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में इंजीनियर्स सहित अन्य...

More Articles Like This

- Advertisement -