Home KORBA घर के कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर युवक की सड़ी...

घर के कमरे के अंदर फांसी के फंदे पर युवक की सड़ी हुई मिली लाश, दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को दी सूचना,आत्महत्या के कारणों का नहीं चल सका पता

0
234

Acn18.com/उरगा थानांतर्गत ग्राम सरगबुंदिया स्थित एक मकान में 25 वर्षीय युवक की सड़ी-गली लाश फांसी के फंदे पर लटकते हुए पाई गई है। मृतक का नाम अमित साहू है,जो पिछले कुछ दिनों से अपने घर पर अकेला ही रह रहता था। युवक के माता पिता पारीवारिक कार्यक्रम में शामिल होने कोरबा गए हुए है। मृतक के घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को कुछ शंका हुई तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के माध्यम से परिजनों को जानकारी दी गई जिसके बाद सभी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोला गया तो अमित का शव फांसी के फंदे पर झूल रहा था और उसके शरीर पर कीडे पड़ चुके थे। पूछताछ के दौरान बात सामने आई है,कि मृतक बेरोजगार था और घर पर ही रहता था। मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर लाश को पीएम के लिए रवाना कर दिया गया है। मृतक ने किन कारणों से अपनी ईहलीला समाप्त की है पुलिस इसकी जांच कर रही है।

error: Content is protected !!