spot_img

राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अफसरों का ट्रांसफर:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय भेजे गए चारों अधिकारी, मंत्रालय से आदेश जारी

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ में इस वक्त तबादलों का दौर चल रहा है। कई जगहों पर प्रशासनिक सर्जरी चल रही है। इसी कड़ी में राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अफसरों का ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया गया है। 2014 बैच के उमाशंकर अग्रवाल को उपायुक्त, कार्यालय भू-अभिलेख रायपुर से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है।

- Advertisement -

साल 2013 बैच के आशीष टिकरिहा को भी अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सूडा से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह रश्मि वर्मा को डिप्टी कलेक्टर, बालोद जिले से हटाकर सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है और अरविंद शर्मा को महाप्रबंधक, भू-राजस्व स्मार्ट सिटी लिमिटेड, रायपुर से हटाकर सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है। सभी 4 अधिकारियों की पोस्टिंग मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय रायपुर में की गई है।

देखिए लिस्ट..

सभी अधिकारियों की पोस्टिंग CEO कार्यालय रायपुर में की गई है।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा महापौर और बाकी अध्यक्ष का होगा सम्मान,पूर्वांचल भवन का उद्घाटन करेंगे उद्योग मंत्री

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पूर्वांचल विकास समिती द्वारा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू...

More Articles Like This

- Advertisement -