Acn18.comकोरबा/ कोरबा चांपा मार्ग पर किया गया चक्काजाम समाप्त हो गया है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा अधिग्रहित जमीन और इसे लेकर विवाद की स्थिति के विरोध में पूर्व गृह मंत्री ननकीराम कंवर और आसपास के ग्रामीणों यहां प्रदर्शन कर रहे थे। इन कारणों से रास्ते पर आवाजाही बाधित हुई। कोरबा तहसीलदार मुकेश देवांगन ने यहां पहुंचकर चर्चा की। प्रशासन ने बताया कि जिन मामलों में मुआवजा दिया जाना बाकी है और अब तक जिन लोगों को मुआवजा दे दिया गया है इसकी पूरी सूची बनाने के साथ शिविर लगाया जाएगा और पूरे प्रकरण को हल किया जाएगा। प्रशासन के इस भरोसे पर प्रदर्शन समाप्त किया गया।



