spot_img

विधायक विद्या रतन भसीन का निधन:रामकृष्ण केयर अस्पताल में ली अंतिम सांस, लंबे समय से बीमार थे; भूपेश बघेल ने जताया शोक

Must Read

Acn18.com/दुर्ग जिले के वैशाली नगर से विधायक विद्या रतन भसीन का गुरुवार को 75 साल की उम्र में लंबी बीमारी से निधन हो गया। उनका इलाज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से राजनीति जगत में शोक की लहर है।

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके निधन पर ट्वीट करके दुख जताया है। विद्यारतन भसीन छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे। वर्तमान में वे वैशाली नगर विधानसभा सीट से विधायक थे। इससे पहले वे भिलाई नगर निगम के महापौर भी थे।

बीमारी से परेशान थे विद्यारतन भसीन

फरवरी के महीने में भी विधायक विद्यारतन भसीन की तबियत काफी बिगड़ गई थी। उनके ब्रेन में खून का थक्का (ब्लड क्लॉटिंग) जम गया था। उस वक्त उन्हें इलाज के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। अभी तबियत बिगड़ने पर 10 दिन पहले ही उन्हें रामकृष्ण केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गुरुवार 22 जून को उन्होंने आखिरी सांस ली।

विद्या रतन भसीन बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के करीबी और संघ में सक्रिय रहने वाले दिवंगत चुन्नी लाल भसीन के बेटे थे। 2009 और 2018 में दो बार विधायक बने और कांग्रेस की लहर के बावजूद वैशाली नगर विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा महापौर और बाकी अध्यक्ष का होगा सम्मान,पूर्वांचल भवन का उद्घाटन करेंगे उद्योग मंत्री

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पूर्वांचल विकास समिती द्वारा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू...

More Articles Like This

- Advertisement -