spot_img

‘योग मन, शरीर और आत्मा को करता है शुद्ध’:मंत्री अनिला भेंडिया ने किए योगासन, कहा- इससे पॉजिटिविटी आती है;आंतरिक भावना भी होती है मजबूत

Must Read

Acn18.com/बालोद जिले के मां गंगा मइया मंदिर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिला प्रशासन ने किया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग योग करने के लिए शामिल हुए। यहां मंत्री अनिला भेंडिया, नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, कलेक्टर कुलदीप शर्मा, एसपी जितेंद्र यादव, डीएफओ आयुष जैन समेत कई विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -

जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में हर वर्ग, हर उम्र के लोग शामिल हुए। यहां ट्रांसजेंडर्स भी योग करने के लिए पहुंचे। कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति द्वारा योगाभ्यास कराया गया। उन्होंने लोगों को योग से होने वाले फायदे के बारे में बताया। महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया ने इस मौके पर प्रदेश वासियों को इंटरनेशनल योग दिवस की बधाई दी।

मन और आत्मा को शुद्ध करता है योग

मंत्री अनिला भेंडिया ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि योग मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ ही हमें सकारात्मकता और आंतरिक भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। वास्तव में योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है।

नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने कहा कि योग को निरोग रहने का उत्तम साधन माना गया है। यह भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने इसके महत्व को बहुत पहले ही जान लिया था, अब पूरा विश्व योग का महत्व समझ रहा है। सभी लोग अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग करें।

ट्रांसजेंडर्स भी हुए शामिल

योग दिवस के इस आयोजन में ट्रांसजेंडर्स भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि जीवन में योग को अपनाकर हम बेहतर ढंग से जीवन जी रहे हैं। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि योग को अपनाने से शारीरिक ऊर्जा, स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है, आइए हम सब मिलकर ‘हर घर आंगन योग’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम में बालोद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र यादव, जिला पंचायत सीईओ रेणुका श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर प्राची ठाकुर, सहित जनप्रतिनिधि और अन्य लोग मौजूद रहे। बता दें कि 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर छत्तीसगढ़ के भी सभी जिलों में योग के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा महापौर और बाकी अध्यक्ष का होगा सम्मान,पूर्वांचल भवन का उद्घाटन करेंगे उद्योग मंत्री

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पूर्वांचल विकास समिती द्वारा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू...

More Articles Like This

- Advertisement -