spot_img

नक्सलियों के गढ़ में घुसी फोर्स,3 को मारने का दावा:कैंप छोड़कर भागे माओवादी, लौटते वक्त IED की चपेट में आया DRG का जवान

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। माओवादियों के कोर इलाके में फोर्स घुसी थी। एक ही इलाके में 2 बार अलग-अलग मुठभेड़ हुई है। पुलिस का दावा है कि 3 नक्सली एनकाउंटर में ढेर हुए हैं। साथ ही कुछ घायल भी हुए हैं। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली कैंप छोड़कर भाग निकले हैं। फोर्स ने भारी मात्रा में सामान भी बरामद किया है। इधर, IED की चपेट में आने से एक जवान घायल हो गया है।

- Advertisement -

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंगालूर के जंगलों में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। कोबरा बटालियन, डीआरजी, एसटीएफ की टीम बीजापुर और दंतेवाड़ा से सर्चिंग करते हुए नक्सलियों के कोर इलाके में पहुंची। जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से भाग निकले। जवानों ने नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त कर दिया।

जवान आगे बढ़े तो माओवादियों की दूसरी टीम के साथ मुठभेड़ हुई। करीब आधे घंटे तक दोनों तरफ से गोलीबारी चली। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का सहारा लेकर भाग निकले। पुलिस ने इलाके की सर्चिंग की तो कई जगह खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस ने दावा किया है कि इस मुठभेड़ में 3 नक्सली मारे गए हैं, जबकि कुछ घायल भी हुए हैं। जवान अब भी घटनास्थल पर ही मौजूद हैं।

एक जवान घायल

बस्तर के IG सुंदरराज पी ने बताया कि, मुठभेड़ खत्म होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी बीच एक गांव के नजदीक नक्सलियों ने प्रेशर IED लगा रखी थी। जवान अजय मंडावी का पैर प्रेशर IED पर आ गया था। जिससे जोर का धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि जवान को गंभीर चोट आई है जिसे बीजापुर जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

धरती तप रही है, पर हमारे माथे पर शिकन तक नहीं,अबुझमाड़ के आदिवासी जहां जंगल बचा रहे हैं, हम एसी में जलवायु जलते देख...

Acn18.com/कैलेंडर के पलटते के पन्नों के साथ ही भारत शनै शनै तापमान की भट्टी नहीं, एक चलती-फिरती रोटिसरी में...

More Articles Like This

- Advertisement -