Acn18.com/आधुनिक जीवन शैली में खुद को फिट और स्वस्थ्य रखने के लिए योग से बड़ा और कोई दूसरा विकल्प नहीं है यही वजह है,कि युनेस्कों ने भी इसे मान्यता देते हुए 21 जून का दिन अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रुप में घोषित किया गया है। पूरे विश्व के साथ ही कोरबा में भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। सीएसईबी के फुटबाॅल मैदान में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां जिले के लगभग सभी जनप्रतिनिधी, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ ही बड़ संख्या में लोगों ने मौजूदगी दर्ज कराई और योग कर इसकी महत्ता को जग जाहिर किया।



