spot_img

बालोद में भीषण गर्मी और लू का कहर:गांव के 50 से ज्यादा लोग बीमार, अस्पताल में भर्ती, गांव में स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैंप

Must Read

Acn18.com/बालोद जिले के गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम खुटेरी में एक साथ 50 से 60 लोग बीमार पड़ गए, जिसके बाद यहां दहशत फैल गई। प्रशासन और ग्राम पंचायत को जैसे ही मामले की जानकारी हुई, बीमार लोगों को गुंडरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने लू (हीट वेव) और भीषण गर्मी से लोगों के बीमार होने की बात कही है।

- Advertisement -

सरपंच नविता साहू ने बताया कि अचानक उनके गांव के हर घर में 2-3 लोग बीमार पड़ गए। देखते ही देखते यह आंकड़ा बढ़ने लगा, तब उन्होंने जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी यहां पर सक्रिय हुई। लगभग 50-60 महिला-पुरुषों और बच्चों को तेज बुखार और सिर दर्द है। इन सभी का इलाज गुंडरदेही के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। फिलहाल सभी की हालत खतरे से खाली है।

सरपंच ने सक्रियता दिखाते हुए गांव के पानी को भी जांच के लिए लैब भेजा है, हालांकि डॉक्टरों ने बीमारी का कारण भीषण गर्मी और लू बताया है। सरपंच ने बताया कि गांव में पानी टंकी बनने के बाद उसे 3 बार धोया गया है, जिसके बाद गांव में पानी की सप्लाई की जा रही है।

सरपंच नविता साहू ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ वे खुद घर-घर जाकर हालात का जायजा ले रही हैं। वहीं गुंडरदेही के विकासखंड चिकित्सा अधिकारी सत्येंद्र मार्कंडेय ने बताया कि लू का असर लग रहा है। गांव में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप भी लगाया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा महापौर और बाकी अध्यक्ष का होगा सम्मान,पूर्वांचल भवन का उद्घाटन करेंगे उद्योग मंत्री

Acn18.com/नगरीय निकाय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर पूर्वांचल विकास समिती द्वारा नगर निगम कोरबा की महापौर संजू...

More Articles Like This

- Advertisement -