Home छत्तीसगढ़ 2000 रुपए के नोट वापस लेने का असर:बाजार में लगातार कम हो...

2000 रुपए के नोट वापस लेने का असर:बाजार में लगातार कम हो रही नकदी, 83 हजार करोड़ घटकर 32.88 लाख करोड़ रुपए रह गई

0
155

Acn18.com/RBI द्वारा 2000 रुपए के नोट वापस लेने के ऐलान के बाद बाजार में लगातार नकदी कम हो रही है। RBI के अनुसार 2 जून तक लोगों के पास नकदी कुल नकदी 83,242 करोड़ रुपए घटकर 32.88 लाख करोड़ रुपए रह गई है।

बैंकों के पास जमा नकदी में हुई भारी वृद्धि
2 जून को खत्म पखवाड़े में बैंक डिपॉजिट की राशि 3.26 लाख करोड़ रुपए बढ़कर 187.02 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, 19 मई, 2023 को खत्म पिछले पखवाड़े में बैंक डिपॉजिट की राशि 59,623 करोड़ रुपए घटकर 183.74 लाख करोड़ रुपए रह गई थी।

2,000 रुपए के 50% नोट वापस आए- RBI गवर्नर
RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने 8 जून को बताया था कि 1.8 लाख करोड़ रुपए के मूल्य के 2,000 रुपए के नोट सिस्टम में वापस आ गए हैं। उन्होंने कहा था कि ये नोट कुल सर्कुलेशन का करीब 50% है।

RBI ने 19 मई को नोट वापस लेने की घोषणा करते हुए बताया था कि 31 मार्च तक 2,000 रुपए के नोटों का कुल मूल्य 3.62 लाख करोड़ रुपए था।

30 सितंबर तक बदलने या अकाउंट में जमा करने हैं नोट
RBI ने 30 सितंबर तक 2000 के नोट बैंकों में बदलने या अकाउंट में जमा करने को कहा है, लेकिन यह भी कहा है कि यह इसके बाद भी लीगल रहेगा। ऐसा सिर्फ लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए है, ताकि वे यह नोट बैंकों को वापस करें।

एक बार में अधिकतम बीस हजार रुपए कीमत के नोट ही बदले जाएंगे, लेकिन अकाउंट में इन नोटों को जमा करने पर लिमिट नहीं होगी। अब बैंक 2000 के नोट इश्यू नहीं करेंगे।

2016 में आया था 2000 का नोट
2 हजार का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। RBI साल 2018-19 से 2000 के नोटों की छपाई बंद कर चुका है।

error: Content is protected !!