Home छत्तीसगढ़ सौराष्ट्र-कच्छ तट पर बिपरजॉय का लैंडफॉल:हवा की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटा,...

सौराष्ट्र-कच्छ तट पर बिपरजॉय का लैंडफॉल:हवा की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटा, 150 तक पहुंचने की आशंका; पेड़ उखड़े-खंभे गिरे

0
96

चक्रवात बिपरजॉय ​​​​​​का गुजरात के तट पर लैंडफॉल हो गया है। तूफान के सौराष्ट्र और कच्छ के तट से टकराने के साथ ही हवा की रफ्तार 125 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई है। मौसम विभाग ने लैंडफाल की पूरी तीव्रता रात में करीब 8 से 10 बजे के बीच रहने का अनुमान जताया था। इस दौरान हवा की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

मौसम विभाग ने बताया कि तूफान का लैंडफॉल आधी रात तक जारी रहेगा। कच्छ और सौराष्ट्र के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिरने लगे हैं। 94 हजार से ज्यादा लोगों को तटीय इलाकों से रेस्क्यू किया गया है। कोस्ट गार्ड ने 15 जहाज और 7 एयरक्राफ्ट तैयार रखे हैं। NDRF की 27 टीमें भी तैनात की गई हैं।

गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर समुद्र की लहरें बड़ी-बड़ी क्रेन्स तक पहुंच गईं। यहां सभी ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं।
गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पर समुद्र की लहरें बड़ी-बड़ी क्रेन्स तक पहुंच गईं। यहां सभी ऑपरेशन बंद कर दिए गए हैं।

दैनिक भास्कर के 18 रिपोर्टर पल-पल की खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं…
दैनिक भास्कर के 18 रिपोर्टर गुजरात के सबसे ज्यादा प्रभावित इलाकों में तैनात हैं। वे पल-पल की सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। नीचे देखिए तूफान के तट से टकराने के समय गुजरात के हालात…

गुजरात के जखौ में तेज हवा के चलते मकानों की छतें उड़ने लगीं, यहां शाम से भारी बारिश भी हो रही है।
गुजरात के जखौ में तेज हवा के चलते मकानों की छतें उड़ने लगीं, यहां शाम से भारी बारिश भी हो रही है।