Home KORBA कार और ट्रक में हुई भिडंत, कार चालक को आई हल्की चोट

कार और ट्रक में हुई भिडंत, कार चालक को आई हल्की चोट

0
133

Acn18.com/कटघोरा थानांतर्गत नगर पंचायत छुरी के पास एक ट्रक ने कार को जरदस्त ठोकर मार दी। हादसे का सुखद पहलु यह रहा,कि दुर्घटना में किसी तरह की जनहानी नहीं हुई। कार सवार कटघोरा से कोरबा की तरफ आ रहा था जबकि ट्रक कोरबा में सामान अनलोड कर रायपुर की तरफ जा रहा था इसी दौरान रास्ते में हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया,कि कार चालक को अचानक झपकी आ गई जिसके कारण दुर्घटना हुई। हादसे में कार के सामने का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है जबकि घायल को हल्की चोट लगी है।