Home छत्तीसगढ़ युवक की हत्या कर पुल के नीचे फेंकी लाश:5 दिन पहले घर...

युवक की हत्या कर पुल के नीचे फेंकी लाश:5 दिन पहले घर से निकला था, फिर लौटा ही नहीं; औंधे मुंह पड़ा था शव

0
143

Acn18.com/अंबिकापुर में एक युवक की हत्या कर दी गई है। इसके बाद उसके शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया। आस-पास के लोगों को नजर जब शव पर पड़ी, तब जाकर पूरा मामला सामने आया है। युवक 5 दिन पहले घर से निकला था। फिर लौटा ही नहीं। पुल के नीचे औंधे मुंह उसका शव पड़ा था। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

रविवार को शहर से लगे ग्राम खैरबार पुलिया के नीचे लोगों ने एक युवक का शव देखा था। शव देखने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव की पहचान की गई है। शव की पहचान ग्राम रनपुर निवासी पवन रवि(27) के रूप में की है।

इसके बाद युवक के परिजनों को सूचना दी गई थी। खबर सुनते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। शव देखते ही वे बिलख-बिलख कर रोने लगे। उन्होंने ही इस बात कीे जानकारी दी कि युवक लापता था। उन्होंने उसके बारे मे काफी पता लगाया था। मगर उसका कुछ पता नहीं चल पाया था।

शरीर पर कई जगह चोट के निशान

उधर, जिस तरह से युवक का शव मिला है। उसे देखकर पुलिस हत्या की मान रही है। क्योंकि युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। माना जा रहा है कि पहले उसे पीटा गया है। फिर गला दबाकर हत्या करने के बाद उसके शव को पुल के नीचे फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम भी कराया है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

error: Content is protected !!