Home KORBA डीजल पेट्रोल के अवैध भंडार पर छापा मारा एसडीएम ने, बड़ी मात्रा...

डीजल पेट्रोल के अवैध भंडार पर छापा मारा एसडीएम ने, बड़ी मात्रा में डीजल पेट्रोल और कुछ गाड़ियों को किया गया जप्त

0
204

Acn18.com/औद्योगिक जिले कोरबा में गोपालपुर स्थित इंडियन आयल कारपोरेशन डिपो के सामने एक यार्ड में छापा मारा गया. एसडीएम कटघोरा ने फूड इंस्पेक्टर और अन्य लोगों के साथ छापा मारकर 400 लीटर से अधिक डीजल पेट्रोल को जप्त कर लिया. प्रशासन को संदेह है कि यहां रखा डीजल पेट्रोल उन टैंकरों से खरीदा जाता है जो इंडियन आयल कारपोरेशन के डिपो से पेट्रोलियम पदार्थ भरकर उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने के लिए रवाना होते हैं. कुछ टैंकर भी जप्त किए गए हैं ऐसी जानकारी मिल रही है.

error: Content is protected !!