Home छत्तीसगढ़ ड्राइवर की मौत पर सिम्स में हंगामा:परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही...

ड्राइवर की मौत पर सिम्स में हंगामा:परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप, सड़क हादसे के बाद चालक को कराया था भर्ती

0
169

Acn18.com/बिलासपुर में शुक्रवार को एक ड्राइवर की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया। उन्होंने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए। बताया गया कि गुरुवार की देर रात दो ट्रकों में टक्कर हो गई थी, जिसमें ड्राइवर केबिन में फंस गया था। तीन घंटे की मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर सिम्स में भर्ती कराया गया था। घटना सरगांव थाना क्षेत्र की है।

बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे में शुक्रवार की रात सरगांव के पास दो ट्रकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी। इस हादसे के बाद एक ट्रक का चालक सुजीत उर्फ भुरू श्रीवासघायल होकर केबिन में बुरी तरह फंस गया था। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद घायल चालक को केबिन से बाहर निकाला। फिर उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया।

इलाज करने के बजाए गप्पे लड़ा रहे थे डॉक्टर, लापरवाही का आरोप
शनिवार को सिम्स में इलाज के दौरान ड्राइवर सुजीत उर्फ भुरू श्रीवास की मौत हो गई। इसकी जानकारी होने पर परिजन सिम्स में हंगामा मचाने लगे। उनका आरोप का है कि सही समय पर उचित उपचार नहीं मिलने से उसकी मौत हुई है। परिजनों ने मौत के लिए सिम्स के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रेनी डॉक्टर और नर्स के भरोसे सिम्स प्रशासन चल रहा है। मृतक सुजीत उर्फ भुरू श्रीवास का प्राथमिक उपचार करना छोड़ चिकित्सक गप मारने में व्यस्त थे। परिजनों का यह भी आरोप है कि हो-हंगामे के बाद वहां बैठे चिकित्सकों ने घायल का इलाज शुरू किया, तब तक काफी देर हो चुकी थी। सिम्स प्रबंधन की इस लापरवाही को लेकर परिजनों में काफी आक्रोश है, उनका कहना है कि मामले की शिकायत स्वास्थ्य मंत्री से भी करेंगे।
error: Content is protected !!