Home KORBA विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर किया गया पौधों का रोपण,पर्यावरण संरक्षण...

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर किया गया पौधों का रोपण,पर्यावरण संरक्षण की ली गई शपथ

0
166

Acn18.com/विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर कोरबा के बुधवारी में संचालित सीएसईबी के उद्यान में यूथ हाॅस्टल एसोसिएशन आॅफ इंडिया की कोरबा ईकाइ द्वारा संस्कार भारती संगठन के साथ एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसे तहत विभागीय पार्क में पौधारोपण किया गया। इसके साथ ही संगठन के सदस्यों ने पर्यावरण की रक्षा और पोषण की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के रुप में संगठन के संरक्षक बीडी बघेल संरक्षक और डीएसपीएम प्लांट के कार्यकारी निदेशक रहे। इस मौके पर नीम, लक्ष्मीतरु आदि के पौधे रोपे गए। पौधे संरक्षित क्षेत्र में लगाए गए थे जहां रोजाना पानी देने में समस्या नहीं होगी।कार्यक्रम का समापन उड़ीसा के बालासोर में हाल ही में हुए ट्रेन हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हुआ।कार्यक्रम का संचालन संदीप सेठ, अयेंद्र सिंह तोमर, सतीश शुक्ला व मनोज मिश्रा ने किया। राहुल गुप्ता, एमएल साहू, विजेश, शैलेंद्र, सी एस रघुराम, श्री राजपूत, श्री प्रधान, श्री रवींद्र, श्री बिल्लारे और अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को शानदार सफलता दिलाई।

 

error: Content is protected !!