Home KORBA दर्दनाक हादसे में ट्रेक्टर चालक और परिचालक की मौत,रेत के अवैध परिवहन...

दर्दनाक हादसे में ट्रेक्टर चालक और परिचालक की मौत,रेत के अवैध परिवहन के दौरान हुआ हादसा,पुलिस कर रही है जांच

0
211

Acn18.com/पाली थाना क्षेत्र के ग्राम करतली पुटा के जंगल में हुए दर्दनाक हादसे के दौरान एक ट्रेक्टर चालक और परिचालक की मौत हो गई। रेत का परिवहन करने के दौरान ट्रेक्टर का इंजिन उठ गया जिसकी चपेट में दोनों आ गए और मौके पर ही उनका अंत हो गया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतकों के नाम रामकुमार और टिकम श्रीवास है,कि जो क्रमश: बांधाखार नुनेरा और करतली के निवासी है। ग्रामीणों की सूचना पाकर पाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा मामले की विवेचना की जा रही है।

error: Content is protected !!