Home छत्तीसगढ़ जंजीरों से बांधकर रखते थे, बड़े भाई को मार डाला:मानसिक रूप से...

जंजीरों से बांधकर रखते थे, बड़े भाई को मार डाला:मानसिक रूप से कमजोर युवक ने कुल्हाड़ी से किया हमला और भाग गया

0
200

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक मानसिक रूप से कमजोर युवक ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी है। घटना के वक्त दोनों साथ में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक उठकर कुल्हाड़ी से कई वार किए। जिससे बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ था। अब इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। वहीं आरोपी भाग निकला है। मामला दरिमा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम कंठी निवासी नवीन दास(36) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इस वजह से उसके घरवाले उसे जंजीर से बांधकर रखते थे। मगर कुछ दिन पहले परिजनों ने युवक को जंजीर से मुक्त कर दिया था। इस बीच शुक्रवार रात को यह वारदात हुई है।

बताया जा रहा है कि रात को घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे। नवीन और उसका बड़ा भाई उर्मिला दास (40) साथ में सो रहे थे। इसी बीच अचानक से नवीन उठा और उसने कुल्हाड़ी से उर्मिला पर हमला कर दिया। जिससे उसके शरीर से काफी खून बह गया था और बदहवास हालत में वह जमीन पर ही पड़ा था।

इलाज के दौरान मौत

उधर, चीख पुकार सुनकर दूसरे कमरे में सो रहे परिजन भी मौके पर पहुंचे। मगर तब तक आरोपी नवीन भाग गया था। वहां परिजनों ने देखा कि उर्मिला के शरीर से काफी खून बह रहा था। इस पर वे तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

आरोपी की तलाश जारी

इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। ये भी पता लगाया जा रहा है कि अचानक आरोपी ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया है।

error: Content is protected !!