Home KORBA छत्तीसगढ़ी एक्टर अनुज शर्मा भाजपा में शामिल:ओम प्रकाश माथुर ने दिलाई सदस्यता,...

छत्तीसगढ़ी एक्टर अनुज शर्मा भाजपा में शामिल:ओम प्रकाश माथुर ने दिलाई सदस्यता, पद्मश्री बारले, पूर्व IAS त्यागी भी अब बीजेपी नेता

0
179

Acn18.com/गुरुवार का दिन छत्तीसगढ़ की सियासत में नई चर्चा लेकर आया। भारतीय जनता पार्टी में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के कलाकार अनुज शर्मा शामिल हो गए । इनके साथ पद्मश्री राधेश्याम बारले और पूर्व IAS RPS त्यागी भी भाजपा की सदस्यता ले ली है।

रायपुर के निर्दलीय पार्षद अमर बंसल भी भाजपा में शामिल हो गए। इन सभी के साथ इंजीनियर डॉक्टर वकील और अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्रों ने भी भाजपा जॉइन किया है। प्रदेश के 300 से ज्यादा मशहूर छत्तीसगढ़ी कलाकार, कृषक, समाजसेवी, व्यापारियों ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साहू ने कहा, कांग्रेस ने प्रदेश की दशा और दिशा को खराब की। हम सब मिलकर छत्तीसगढ़ को बचाने का काम करेंगे। आप सभी के आने से निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी को ताकत मिलेगी और सबका फिर से मैं स्वागत करता हूं और यह देश की सबसे बड़ी पार्टी है।

आज जो लोग अपनी प्रतिभा से अपने गौरव से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं। पद्मश्री से नवाजे गए अनुज शर्मा, राधेश्याम बारले जो अपनी कला से प्रदेश के साथ-साथ देश में भी नाम कमाए हैं। ऐसे पद्मश्री और महान लोग सब विद्वान पार्टी में आए उनका स्वागत है।