Home KORBA लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीण पर मादा भालू और उसके शावकों ने...

लकड़ी लेने जंगल गए ग्रामीण पर मादा भालू और उसके शावकों ने किया हमला, ग्रामीण का पैर और हाथ बुरी तरह हुआ जख्मी

0
195

Acn18.com/भालू के हमले में एक ग्रामीण बुरी तरह से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। मामला कोरबी चैकी क्षेत्र का है जहां चोटिया खदान नंबर दो के नजदीक ग्राम सलाईगोट में रहने वाला कुशउराम अपने साथी के साथ लकडी लेने जंगल गया हुआ था। इसी दौरान एक मादा भालू और उसके दो बच्चों ने उस पर हमला कर दिया। भालू के हमले के बाद ग्रामीण ने मदद के लिए अपने साथी को आवाज लगाई। आवाज सुनकर भालू जंगल की तरफ भाग गए। इसके बाद साथी ने कुशउराम को किसी तरह उसके घर तक पहुंचाया फिर डायल 112 को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 112 की टीम ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार जारी है।