Home Uncategorized छत्तीसगढ़ में 15 IPS अधिकारियों का तबादला:12 जिलों के एसपी बदले गए;...

छत्तीसगढ़ में 15 IPS अधिकारियों का तबादला:12 जिलों के एसपी बदले गए; अभिषेक पल्लव कबीरधाम, शलभ सिन्हा दुर्ग संभालेंगे; देखिए पूरी लिस्ट

0
177
whatsapp image 2023 05 15 at 003835 1685102020

छत्तीसगढ़ में 15 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें 12 जिलों के एसपी बदले गए हैं। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव को कबीरधाम की कमान दी गई है। सूरजपुर एसपी रामकृष्ण साहू को सेनानी 13वीं बटालियन,कोरबा भेजा गया है। आई कल्याण एलेसेला को बेमेतरा से सूरजपुर एसपी बनाया गया है। कांकेर के एसपी रहे शलभ सिन्हा को दुर्ग का जिम्मा दिया गया है।

इसी तरह बलरामपुर एसपी मोहित गर्ग को हटाकर सेनानी 19वीं बटालियन,जगदलपुर भेजा गया है और बलरामपुर की कमान लाल उमेद सिंह को दी गई है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के एसपी टीआर कोशिमा को हटाकर सेनानी 2रीं बटालियन सकरी बिलासपुर भेजा गया है। और दंतेवाड़ा एसपी सिद्धार्थ तिवारी को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का नया एसपी बनाया गया है।

देखिए पूरी लिस्ट

IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट
IPS अधिकारियों की ट्रांसफर लिस्ट

लिस्ट में तीन जिलों के एसपी को हटाया भी गया है।

चुनाव के लिहाज से इसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है।
चुनाव के लिहाज से इसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है