Home KORBA पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गिरी तीस फिट नीचे खाई में, चालक की...

पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गिरी तीस फिट नीचे खाई में, चालक की मौत,परिचालक गंभीर रुप से हुआ घायल, कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग पर हुआ हादसा

0
174

Acn18.com/कोरबा जिले में हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रोजाना जिले के अलग अलग क्षेत्रों में हादसे हो रहा है। एक बार फिर से कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जबरदस्त हादसा हुआ है,जहां रायपुर से पपीता लेकर बिहार जा रहा एक पिकअप वाहन मदनपुर घाट के पास तीस फिट नीचे खाई में गिरा जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि परिचालक के रुप में कार में सवार बड़ा भाई घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में उपचार के लिए रवाना करवाया जबकि मृतक के शव को पीएम के लिए मच्र्युरी भिजवाया गया।

कटघोरा अंबिकापुर मार्ग पर एक बार फिर से भीषण सड़क हादसा हुआ।मदनपुर घाट के पास दो वाहनों के बीच हुए भिडंत को देखने के चक्कर में पिकअप वाहन का चालक वाहन से अपना नियंत्रण खो बैठा और तीस फिट नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के दौरान चालक सन्नी डहरिया की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका बड़ा भाई गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल के लिए रवाना करवाया। बताया जा रहा है,कि मृतक और घायल दोनों भाई सोल्ड पिकअप वाहन में रायपुर से पपीता लेकर बिहार जाने के लिए निकले हुए थे। इससे पहले कि वे अपने गंतव्य तक पहुंचते हादसे का शिकार हो गए। बहरहाल मर्ग कायम कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।