Home KORBA दो कारों की आमने-सामने टक्कर, कोहड़िया मोड़ के पास हुआ हादसा, कार...

दो कारों की आमने-सामने टक्कर, कोहड़िया मोड़ के पास हुआ हादसा, कार सवार दो युवक हुए घायल,दूसरी कार को लेकर फरार हुआ रईसजादा

0
244

Acn18.com/सीएसईबी चैकी अंतर्गत कोहड़िया मोड़ के पास दो कारों के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिडंत हो गई। हादसे में एक कार में सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं जिन्हें उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दूसरे कार का चालक मौका पाकर फरार हो गया। बताया जा रहा है,कि एक कार कोरबा से कटघोरा की तरफ जा रही थी जबकि दूसरी कार कटघोरा की तरफ से कोरबा आ रही थी। दोनों ही वाहन की गति अधिक होने के कारण हादसा हो गया।

हादसो का शहर बन चुके कोरबा में एक बार फिर से जबरदस्त सड़क हादसा हुआ है जहां कार सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए शहर के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। सीएसईबी चैकी अंतर्गत कोहड़िया मोड़ के पास दुर्घटना घटी है। बताया जा रहा है,कि कटघोरा की तरफ से कोरबा आ रही एक कार की कोरबा से कटघोरा की तरफ जा रही दूसरी कार से भिडंत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां कार सवार कुछ रईसजादों ने पुलिस के सामने तेवर दिखाना शुरु कर दिया और मना करने पर भी कार लेकर मौके से फरार हो गए। हादसे में घायल दोनों युवक सीतामढ़ी के निवासी है,जिनकी हालत अस्पताल में गंभीर बनी हुई है। दोनों ही कार की गति अधिक होने के कारण यह दुर्घटना घटी है। फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।