Home KORBA भुलसीडीह गांव में लकड़ी से पीटकर युवक की हत्या, अस्पताल से रिपोर्ट...

भुलसीडीह गांव में लकड़ी से पीटकर युवक की हत्या, अस्पताल से रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की बात कहीं पुलिस ने

0
276

Acn18.com/रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भुलसीडीह गांव में बिना किसी वजह के हुए विवाद पर एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी गई। सिर और सीने में आई गंभीर चोट के कारण युवक की मौत हो गई। पीड़ित पक्ष के द्वारा राजगामार पुलिस चौकी को इस बारे में जानकारी दी गई । पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

भुलसीडीह गांव में हुई इस घटना में एक परिवार ने अपने छोटे पुत्र बसंत को खो दिया है। बसंत शाम को अपने मोहल्ले में टहल रहा था उसी दौरान जान पहचान वाले युवक ने उससे बहसबाजी की और फिर डंडे से मारपीट शुरू कर दी। लगातार बसंत के सिर और सीने में हमले किए गए जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। बसंत की मां ने बताया कि आनन-फानन में बेटे को अस्पताल ले जाएंगे जहां पर उसकी मौत हो गई।

समाधि कामकाज से जुड़कर बसंत अपने घर के खर्च चलाया करता था। उसकी मौत को लेकर परिवार ने राजगामार पुलिस चौकी मैं रिपोर्ट दर्ज करनी चाहिए लेकिन वहां से यह कहते हुए चलता कर दिया गया कि अस्पताल से सूचना मिलने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।

जवान बेटे की हत्या होने से भुलसीडीह गांव का यह परिवार शोक में डूब गया है। परिवार चाहता है कि हत्या करने वाले आरोपी को कठोर दंड मिलना चाहिए।

error: Content is protected !!