Home छत्तीसगढ़ जेल से लौटे तो ठग बन गए:तिहाड़ जेल में हुई थी दोस्ती,...

जेल से लौटे तो ठग बन गए:तिहाड़ जेल में हुई थी दोस्ती, फिर लोगों को मदद के नाम पर देते थे धोखा; दोनों गिरफ्तार

0
150

Acn18.com/सरगुजा जिले में पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों को ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। ये अपने साथी के साथ मिलकर लोगों को मदद के नाम पर धोखा देता था। जिले में इन लोगों ने लाखों रुपए की ठगी की थी। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब दूसरे आरोपी को पकड़ा गया है।

जिले में लगातार इस तरह से ठगी के मामले बढ़ रहे थे। जिसकी शिकायत सरगुजा के एक शख्स ने की थी। इसके बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो चौंकाने वाला मामला सामने आयाl मुख्य आरोपी मुकेश सोनी को पुलिस ने झारखंड के छतरपुर से गिरफ्तार किया था। वह ठगी के पैसों से रांची में आलीशान मकान बनवा रहा था।

जशपुर का रहने वाला है आरोपी

पुलिस ने जब पड़ताल की तो पता चला कि वह दिल्ली में किसी की हत्या कर तिहाड़ जेल में बंद था। यहां उसकी दोस्ती जशपुर जिले के महेंद्र सिंह से हुई थी। वह भी हत्या के मामले में तिहाड़ जेल में बंद था। दोनों को जब पैरोल मिला तो वहां से भाग निकले। इसके बाद मुकेश सोनी व महेंद्र सिंह दोनों मिलकर एटीएम बदलकर खाते से रुपए उड़ाने का काम करने लगे। पुलिस ने मुकेश सोनी को 20 से 25 दिन पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि महेंद्र सिंह फरार चल रहा था। अब उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

180 किलोमीटर पीछा करके पकड़ा

उधर, महेंद्र सोनी को गिरफ्तार करने विशेष टीम का गठन किया गया था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि महेंद्र सिंह दिल्ली में रह रहा है। वह अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने इटावा उत्तर प्रदेश पहुंचा हैl सूचना मिलते ही पुलिस इटावा पहुंच गई और वहां अपने मुखबिरों का लगा दिया l शादी समारोह से जब वह निकला तो पुलिस ने उसका पीछा करना शुरू किया, करीब 180 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद उसे आगरा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके पास से अलग-अलग बैंकों के 20 एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं।

error: Content is protected !!