
कोरबा. अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में 9 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन शारदा विहार में किया गया है। मंगल कलश यात्रा के साथ इसका शुभारंभ हुआ। काफी संख्या में मातृशक्ति की भागीदारी यात्रा में हुई। शंख ध्वनि व धार्मिक गीतों के साथ वरुण पूजन किया गया। इस अनुष्ठान से क्षेत्र का वातावरण धर्ममय हो गया।






