Home Astrology 8वीं की छात्रा से मारपीट, शिक्षिका पर गंभीर आरोप

8वीं की छात्रा से मारपीट, शिक्षिका पर गंभीर आरोप

0
39

8वीं की छात्रा से मारपीट,

शिक्षिका पर गंभीर आरोपScreenshot 20260121 143029 Gallery

 

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है । 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ कथित रूप से मारपीट की गई। पूरा मामला पामगढ़ के चंडीपारा का है। पीड़िता पार्षद सुभाष ओगरे की पुत्री है, जो 20 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे ज्ञान ज्योति स्कूल पढ़ने गई थी। छात्रा के अनुसार, स्कूल की भृत्य आई ने उसे यह कहकर बुलाया कि लता केवट मैडम उसे बुला रही हैं।
इसके बाद शिक्षिका लता केवट ने छात्रा पर अन्य लड़कियों से अपने बारे में गलत टिप्पणी करने का आरोप लगाया और डंडे से उसके हाथ और पैरों पर बेरहमी से मारपीट की। इस घटना में छात्रा के दोनों पैरों में गंभीर चोट आई है।
पीड़िता ने घर जाकर अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पामगढ़ थाने में FIR दर्ज कराई गई।
छात्रा ने यह भी आरोप लगाया है कि उसे घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।
फिलहाल पामगढ़ पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

 

“नाबालिग छात्रा के साथ मारपीट के इस मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।”