spot_img

कांग्रेस का 85वां अधिवेशन:नहीं होगा CWC का चुनाव; खड़गे को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार, थोड़ी देर में राहुल पहुंचेंगे

Must Read

रायपुर में कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन हो रहा है। देशभर से कांग्रेस नेता शामिल हुए हैं। स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में तय हुआ है कि, CWC का चुनाव नहीं होगा, और कांग्रेस अध्यक्ष को सदस्य नॉमिनेट करने का अधिकार सर्वसहमति से दिया गया है। कुछ ही देर में राहुल गांधी पहुंचने वाले हैं। संभावना जताई जा रही है कि, सोनिया गांधी भी आज ही पहुंचेगीं। कांग्रेस पार्टी के संविधान में संशोधन पर विचार होगा।

- Advertisement -

मल्लिकार्जुन खड़गे बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। सचिन पायलट ने कहा कि, 2024 तक कैसे NDA को पराजित कर पाएंगे, उस पर बहुत सारी चर्चाएं होंगी। शाम 4 बजे सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जहां 6 प्रस्तावों पर चर्चा होगी। प्रियंका गांधी शनिवार को पहुंचेंगीं। ऐसा बताया जा रहा है, हालांकि चर्चा यह भी है कि प्रियंका महाधिवेशन में शामिल नहीं होंगी।

कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन आज से रायपुर में हो रहा है। जिसमें खड़गे स्टीयरिंग कमेटी की अध्यक्षता कर रहे हैं।
कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय अधिवेशन आज से रायपुर में हो रहा है। जिसमें खड़गे स्टीयरिंग कमेटी की अध्यक्षता कर रहे हैं।

स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में बोले खड़गे
ये अधिवेशन इस लिहाज से खास है कि आज से करीब 100 साल पहले 1924 में महात्मा गांधी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए थे। तब यह महाधिवेशन मेरे गृह राज्य कनार्टक में बेलगांव में हुआ था। उन्होंने कम समय में कांग्रेस को गरीब कमजोर तबकों, गांव देहात और नौजवानों को एक साथ जोड़कर एक आंदोलन बना दिया था। 100 साल बाद उसी संकल्प की जरूरत है। ये उनके प्रति हमारी सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी।

कांग्रेस के हर महाधिवेशन में कुछ अहम फैसले हुए हैं। जिससे हमारा संगठन आगे बढ़ा। कुछ अधिवेशन मील के पत्थर बने। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा से देश भर में जो ऊर्जा भरी और महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मुद्दों पर जिस तरह जागरूकता फैलाई है, उस जोश को हमें बनाए रखना है।

कांग्रेस संचार प्रमुख के अध्यक्ष जयराम रमेश ने कहा है कि आज स्टीयरिंग कमेटी की बैठक हुई है। सभी सदस्यों ने अपनी राय रखी है। सर्व सम्मति से फैसला लिया गया है कि, कांग्रेस अध्यक्ष को यह अधिकार दिया जाए कि वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्यों को मनोनित करें। हमारे पार्टी के संविधान में बड़े महत्वपूर्ण संशोधन का प्रस्ताव है। इस पर भी विचार होगा।

स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में खड़गे बोले- इस अधिवेशन में मौका है कि नया रायपुर को भी हम इतिहास में इस तरह दर्ज करा दें की आने वाले समय में ये हमें रास्ता दिखाता रहा।
स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में खड़गे बोले- इस अधिवेशन में मौका है कि नया रायपुर को भी हम इतिहास में इस तरह दर्ज करा दें की आने वाले समय में ये हमें रास्ता दिखाता रहा।

क्या होगा स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में…
अभी जारी स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में महासचिव केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश समेत करीब 50 केंद्रीय नेता शामिल हैं। कांग्रेस के आगामी कार्यक्रमों की रणनीति इस बैठक में तय होगी। दिनभर इस बैठक के बाद शाम के वक्त सब्जेक्ट कमेटी की बैठक होगी। जिसमें तय किया जाएगा कि इस अधिवेशन में किन बड़े विषयों पर चर्चा की जानी है। चर्चा के बाद उन संबंधित विषयों पर रणनीति बनाई जाएगी। पार्टी को जनता के मूड, के हिसाब से सलाह देंगे कि क्या करें और क्या न करें।

स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सेलजा के साथ अन्य कांग्रेस नेता मौजूद।
स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सेलजा के साथ अन्य कांग्रेस नेता मौजूद।
अधिवेशन में हरीश रावत, सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ अन्य कांग्रेस नेता मौजूद।
अधिवेशन में हरीश रावत, सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के साथ अन्य कांग्रेस नेता मौजूद।

सचिन पायलट ने कहा- इस अधिवेशन में आने वाली राजनीति का रास्ता तय होगा। सभी कार्यकर्ताओं के अंदर एक ऊर्जा का संचार होगा। भाजपा की नाकामी हम लोगों को जन-जन तक पहुंचाना है। मुझे लगता है कि सहयोगियों के साथ हम लोग 24 का चुनाव चुनौती देकर जीत सकते हैं। भारत सरकार एजेंसीज का दुरुपयोग कर रही है। चाहे वह बीबीसी के दफ्तर पर छापा हो या फिर कांग्रेस के लोगों को जबरदस्ती गिरफ्तार करना हो।

25 और 26 फरवरी को क्या- क्या होगा

  • 25 फरवरी को प्रस्ताव: राजनीतिक, आर्थिक और इंटरनेशनल अफेयर्स पर चर्चा के बाद प्रस्ताव लाए जाएंगे
  • 26 फरवरी को – कृषि, किसान कल्याण, युवा रोजगार और शिक्षा तथा सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण पर चर्चा होगी
  • 26 फरवरी को ही दो बजे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का अंतिम भाषण होगा। चार बजे पैदल रैली होगी। जिसमें कांग्रेस के बड़े नेता जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।
अधिवेशन के मुख्य मंच की झलक। तस्वीरों में सुभाष चंद्र बोस, भीमराव आंबेडकर, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी दिखाई दे रहे हैं।
अधिवेशन के मुख्य मंच की झलक। तस्वीरों में सुभाष चंद्र बोस, भीमराव आंबेडकर, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी दिखाई दे रहे हैं।

मंच पर सबसे पहले अबुल कलाम की तस्वीर
रायपुर में हो रहे कांग्रेस के अधिवेशन में बाईं ओर से मंच को देखने पर सबसे पहले जो तस्वीर दिखती है वो है अबुल कलाम आजाद की। वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक प्रमुख राजनीतिक नेता थे और 1923 और 1940 में कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के रूप में चुने गए थे। इसके बाद मंच की तस्वीरों में सुभाष चंद्र बोस, भीमराव आंबेडकर, सरदार पटेल, जवाहर लाल नेहरू, महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह हैं।

हर दिन 20 हजार लोगों के लिए खाना बनेगा। 9 छोटे-बड़े किचन डोम बने हैं।
हर दिन 20 हजार लोगों के लिए खाना बनेगा। 9 छोटे-बड़े किचन डोम बने हैं।

40 हजार से ज्यादा रोटी रोज, बाहर कितनी भी गर्मी होगी डोम रहेंगे ठंडे

12 से ज्यादा डोम लगभग तैयार कर लिए गए हैं। हर डोम एयरकंडीशंड रहेंगी और इनकी कूलिंग क्षमता 350-350 एसी के बराबर है। इसके लिए एसी की पाइप लाइनें बिछा दी गई हैं। मंच के आसपास ही 170 से ज्यादा एसी रहेंगे। हर दिन 20 हजार लोगों के लिए खाना बनेगा। 9 छोटे-बड़े किचन डोम बने हैं। हर सेक्टर में बैठे लोगों के लिए किचन है जहां सैंकड़ों किलो आटा, चावल सब्जियां रोज पकेंगी। यहां छत्तीसगढ़िया मिलेट्स के व्यंजन, मुनगा की सब्जी, चीला पकाया जा रहा है।

बस्तर से आदिम संस्कृति की झलक लिए स्थानीय कलाकार पारंपरिक नृत्यों का प्रदर्शन कर रहे हैं। और नाच गाने के साथ सभी नेताओं का स्वागत कर रहे हैं।
बस्तर से आदिम संस्कृति की झलक लिए स्थानीय कलाकार पारंपरिक नृत्यों का प्रदर्शन कर रहे हैं। और नाच गाने के साथ सभी नेताओं का स्वागत कर रहे हैं।

एयरपोर्ट पर नेताओं का छत्तीसगढ़ी कलाकार कर रहे स्वागत
एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले सभी नेताओं का स्वागत छत्तीसगढ़ी अंदाज में हो रहा है। स्थानीय कलाकार एयरपोर्ट पर नाच गाने के साथ सभी नेताओं का स्वागत कर रहे हैं। बस्तर से आदिम संस्कृति की झलक लिए स्थानीय कलाकार पारंपरिक नृत्यों का प्रदर्शन कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेने एयरपोर्ट पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेने एयरपोर्ट पहुंचे थे।

डाॅ. ए चेल्ला कुमार, जयराम रमेश,पी चिदंबरम, अजय माकन, अविनाश पाण्डेय, मुकुल वासनिक, रणदीप सिंह सुरजेवाला, तारिक अनवर, तारिक हमीद कर्रा, पीएल पुनिया, सुखजिंदर सिंह रंधावा, शक्ति सिंह गोहिल, डॉ रघु शर्मा, गायखंगम, मानिकराव ठाकरे, हरीश रावत, देवेंद्र यादव, जय प्रकाश अग्रवाल, बी मणिकम टैगोर, रघुवीर सिंह मीना, अधीर रंजन चौधरी, अभिषेक मनु सिंघवी, अंबिका साेनी, रजनी पाटिल, सलमान खुर्शीद, टी सुब्बारामी रेड्‌डी, मीरा कुमार रायपुर पहुंच चुके हैं। इनके अलावा भी कई नेता गुरुवार रात तक पहुंच गए हैं।

महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंचे सचिन पायलट। उनका स्वागत करते कांग्रेस के नेता।
महाधिवेशन में शामिल होने रायपुर पहुंचे सचिन पायलट। उनका स्वागत करते कांग्रेस के नेता।
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

6 लोगों से 66 लीटर महुआ शराब जब्त,कोरबा आबकारी विभाग की कार्रवाई

Acn18.com/आबकारी विभाग की टीम को मुखबीर से सूचना मिली थी कि धवईंपुर और ग्राम पोड़ी में अवैध महुआ शराब...

More Articles Like This

- Advertisement -