spot_img

कांग्रेस का 84वां अधिवेशन:अहमदाबाद में 4 घंटे चली CWC मीटिंग; जयराम रमेश बोले- गांधीवादी संस्थाओं पर हमले हो रहे

Must Read

गुजरात के अहमदाबाद में कांग्रेस का 84वां अधिवेशन हो रहा है। यह दो दिन (8 और 9 अप्रैल) चलेगा। मंगलवार को पहले दिन कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक चार घंटे चली। मीटिंग के बाद कार्यसमिति के सभी सदस्यों को पटेल अ लाइफ नाम की पुस्तक दी गई। इसके बाद सरदार स्मारक के बाहर नेताओं का फोटो सत्र आयोजित किया गया।

- Advertisement -

गांधीवादी संस्थाओं पर हमले हो रहे पार्टी प्रवक्ता जयराम रमेश ने कहा कि आज अधिवेशन में 158 सदस्य मौजूद थे। आज सरदार पटेल पर विशेष चर्चा हुई और प्रस्ताव पास हुआ। गुजरात में अधिवेशन होना ही विशेष है। सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बैठक हो रही है। पटेल और जवाहरलाल नेहरु आधुनिक भारत के निर्माता थे। इन दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं होने का दावा करने वाले झूठ बोल रहे हैं। मीटिंग में सरदार वल्लभभाई पटेल को लेकर एक विशेष प्रस्ताव पास किया गया है। कल दो दो मुद्दों पर चर्चा होगी। हमारे प्रस्ताव से मालूम होगा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल के बीच कैसे रिश्ते थे।

इन्होंने गांधीजी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई लड़ी और बाद में भारत की नींव रखी। आज किसानों की बातें नहीं सुनी जा रही हैं। ये सरदार पटेल की अवमानना है। उन्होंने यह भी कहा कि आज गांधीवादी संस्थाओं पर हमले हो रहे हैं।

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि आज हमने इस ऐतिहासिक जगह पर AICC की मीटिंग और CWC की एक्सटेंडेड मीटिंग की। यह मीटिंग पार्टी की जर्नी में बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि सरदार पटेल की जयंती के मौके पर हो रही है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भी शामिल हैं। इसके पहले 1902 में गुजरात में अधिवेशन हुआ था। उसके बाद छह बार गुजरात में कांग्रेस अधिवेशन हो चुके हैं। गुजरात आजादी की लड़ाई का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। यहां नमक सत्याग्रह, बारदोली आंदोलन और खेड़ा सत्याग्रह हुआ।

गुजरात में 64 साल बाद हो रहा अधिवेशन

गुजरात में 64 साल बाद पार्टी यह कार्यक्रम कर रही है। इससे पहले 1961 में भावनगर में अधिवेशन हुआ था। यह आजादी के बाद गुजरात में कांग्रेस का पहला कार्यक्रम था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी सुबह करीब 10.30 बजे अहमदाबाद पहुंचें। प्रियंका गांधी आज अहमदाबाद नहीं पहुंची हैं। वहीं, कल की मीटिंग के लिए आज देर शाम दो चार्टर्ड प्लेन में 80 कांग्रेस नेता अहमदाबाद पहुचेंगे।

बुधवार को साबरमती रिवरफ्रंट पर मुख्य अधिवेशन होगा

9 अप्रैल को मुख्य अधिवेशन होगा, जिसमें देशभर से 1700 से अधिक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि भाग लेंगे। यह कार्यक्रम साबरमती रिवर फ्रंट पर होगा। यहां VVIP डोम बनाया गया है। इस अधिवेशन की थीम है, ‘न्यायपथ: संकल्प, समर्पण, और संघर्ष।’

अधिवेशन में सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका गांधी वाड्रा जैसे सीनियर लीडर मौजूद रहेंगे। पार्टी के मुताबिक यह अधिवेशन गुजरात में संगठन को मजबूत करने और 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए रोडमैप तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

इस साल महात्मा गांधी के बतौर कांग्रेस अध्यक्ष 100 साल पूरे हो रहे हैं। इसके अलावा सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती भी है। दोनों ही महान विभूतियां गुजरात में पैदा हुई थीं, इसलिए कांग्रेस पार्टी ये अधिवेशन गुजरात में कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

धरती तप रही है, पर हमारे माथे पर शिकन तक नहीं,अबुझमाड़ के आदिवासी जहां जंगल बचा रहे हैं, हम एसी में जलवायु जलते देख...

Acn18.com/कैलेंडर के पलटते के पन्नों के साथ ही भारत शनै शनै तापमान की भट्टी नहीं, एक चलती-फिरती रोटिसरी में...

More Articles Like This

- Advertisement -