spot_img

8 शातिर महिला चोर गिरफ्तार : महाशिवरात्री के मेले में लोगों के गहनों की कर रही थी चोरी ,मुखबीर से मिली सूचना के बाद की गई कार्रवाई

Must Read

acn18.com जांजगीर/ जांजगीर जिले की सिटी कोतवाली पुलिस ने 8 की संख्या में शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है जिनके द्वारा पीथमपुर में आयोजित महाशिवरात्री के मेले में लोगों के गहनों की चोरी की जा रही थी। मुखबीर के माध्यम से सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब इस मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने महिला चोरों के कब्जे से 60 हजार से अधिक कीमत के जेवरात बरामद कर लिए है।

- Advertisement -

महाशिवरात्री के मौके पर पीथमपुर में आयोजित मेले में सक्रिय होकर श्रद्धालुओं के गहनों को पार करने के मामले में जांजगीर सिटी कोतवाली पुलिस ने 8 शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया है। अपनी हाथ की सफाई दिखाकर महिलाएं चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थी। मुखबीर के माध्यम से पुलिस तक यह बात पहुंची। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की तब महिलाआं ने चोरी करने की बात कुबूल ली। पुलिस ने महिला आरोपियों के पास से 62850 कीमत के जेवरात बरामद किए किए हैं।

पुलिस की पकड़ में आई महिला चोर प्रदेश के अलग अलग जिलों से वास्ता रखती है,जो कोरबा,सक्ती,सारंगगढ़ जिले की निवासी है। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

रात्री जागरण में जमकर झूमे श्रद्धालु, एक से एक कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुति…देखिए वीडियो

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सरायपाली खदान में स्टॉरेक्स मिनरल्स ठेका कंपनी की गुंडागर्दी उजागर,एसईसीएलकर्मी के साथ की गई अभद्रता,जान से मारने का प्रयास,श्रमिक संगठन एटक ने खोला मोर्चा।देखिए...

Acn18.com/कोरबा के पाली में संचालित एसईसीएल की सरायपाली कोल परियोजना में नियोजित स्टॉरेक्स मिनरल्स ठेका कंपनी के अधिकारी और...

More Articles Like This

- Advertisement -