कोरबा. कोरबा जिले की दीपका पुलिस ने चोर गृह पर कार्रवाई करते हुए 14 मोटरसाइकिल सीसीएल के 6 नग रोलर जप्त किए हैं। इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जय सिंह पटेल 10 आपराधिक प्रकरणों में मोस्ट वांटेड था।
दीपका पुलिस थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि चोरों की गैंग में जो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं उनमें जयसिंह पटेल कोहड़िया, अनस खान बस स्टैंड पाली, शिवचरण रेनापुर, रामचंद्र रोहिदास झाबर, लालजी यादव चैनपुर इमरान अंसारी ज्योति नगर दीपिका और बलोदा जांजगीर-चंपा निवासी देवरा पर का सुनील देवर शामिल है। आरोपियों के कब्जे से दो पहिया गाड़ियां और सीसीएल के कीमती रोलर मिले। पुलिस ने कहा कि चोरी के और भी मामलों में जांच पड़ताल की जा रही है और आरोपियों का पता किया जा रहा है।




