7.8 तीव्रता का भूकंप, 4 देशों में तबाही; 95 मौतें:तुर्किये में 53, सीरिया में 42 लोग मारे गए; लेबनान, इजराइल भी हिले

0
84

acn18.com अंकारा/ तुर्किये में सोमवार सुबह 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। झटके राजधानी अंकारा, नूरदगी शहर समेत 10 शहरों में महसूस किए गए। इसके अलावा सीरिया, लेबनान और इजराइल में भूकंप के झटके महसूस किए गए।

न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि तुर्किये में अब तक 53 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। इनमें से 5 लोगों की मौत ओस्मानिए शहर में हुई। सेनलुइर्फा शहर में 12 लोग मारे गए हैं। इन 2 शहरों में 50 इमारतें ढह गईं। वहीं, सीरिया में 42 लोग मारे गए हैं। 200 से ज्यादा घायल हुए हैं।

सबसे पहले देखें भूकंप की भयावहता दिखाने वाली तस्वीरें…

ये तस्वीर तुर्किये के गाजियांटेप शहर की है। यहां कई इमारतें तबाह हो गईं। जिस वक्त भूकंप आया लोग अपने घरों में सो रहे थे।
ये तस्वीर तुर्किये के गाजियांटेप शहर की है। यहां कई इमारतें तबाह हो गईं। जिस वक्त भूकंप आया लोग अपने घरों में सो रहे थे।
तुर्किये में राहत और बचाव कार्य के लिए सेना को तैनात किया गया है। इस तस्वीर में सैनिक मलबे से लोगों को निकालते हुए दिख रहे हैं।
तुर्किये में राहत और बचाव कार्य के लिए सेना को तैनात किया गया है। इस तस्वीर में सैनिक मलबे से लोगों को निकालते हुए दिख रहे हैं।

लगातार 3 भूकंप आए
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक, पहले भूकंप का केंद्र कहरामनमारस प्रांत के गाजियांटेप शहर से 30 किलोमीटर दूर और जमीन से करीब 24 किलोमीटर नीचे था। लोकल समय के मुताबिक, ये भूकंप सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर आया। इसके 11 मिनट बाद 6.7 तीव्रता का दूसरा भूकंप भी आया। इसका केंद्र जमीन से 9.9 किलोमीटर नीचे था। दूसरे भूकंप के 19 मिनट बाद 5.6 तीव्रता का तीसरा भूकंप भी आया। लिहाजा कई लोगों के मलबे में दबे होने और मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

भूकंप के केंद्र के पास कई सीरियाई रिफ्यूजी रहते हैं
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, भूकंप के केंद्र के पास यानी गाजियांटेप शहर में कई सीरियाई रिफ्यूजी रहते हैं। यूनाइटेड नेशन्स कमिशनर फॉर रिफ्यूजी के मुताबिक, दुनिया के सबसे ज्यादा रिफ्यूजी तुर्किये में रहते हैं। इनमें से 3.5 मिलियन सीरिया के रिफ्यूजी हैं। गाजियांटेप से ही इनकी मदद के लिए बड़े ऑपरेशन्स चलाए जाते हैं।

इसमें भूकंप का केंद्र दिख रहा है। गाजियांटेप शहर सीरिया बॉर्डर के पास स्थित है।
इसमें भूकंप का केंद्र दिख रहा है। गाजियांटेप शहर सीरिया बॉर्डर के पास स्थित है।

सीरिया में ट्रेन सेवाएं रद्द
सीरिया के अलेप्पो, हमा और लताकिया शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए। इन शहरों में सरकार ने इमरजेंसी घोषित कर दी है। देश में ट्रेन सेवाएं रद्द कर दी गई हैं। भूकंप से प्रभावित इलाकों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

भूकंप के बाद की तस्वीरें देखें…

गाजियांटेप शहर की इस तस्वीर में भूकंप से तबाह एक इमारत दिख रही है। यहां कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
गाजियांटेप शहर की इस तस्वीर में भूकंप से तबाह एक इमारत दिख रही है। यहां कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।
मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
ये तस्वीर एर्बिल शहर की है। यहां भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।
ये तस्वीर एर्बिल शहर की है। यहां भूकंप आने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद गाजियांटेप में लोगों को जान बचाने के लिए यहां-वहां भागते देखा गया।
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद गाजियांटेप में लोगों को जान बचाने के लिए यहां-वहां भागते देखा गया।
गाजियांटेप शहर में भूकंप से कई इमारतों की दीवारों में दरारें आ गई। इसके चलते एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया।
गाजियांटेप शहर में भूकंप से कई इमारतों की दीवारों में दरारें आ गई। इसके चलते एक इमारत का एक हिस्सा ढह गया।
तुर्किये के मीडिया के मुताबिक, भूकंप के बाद नैचुरल गैस की पाइपलाइन में फट गई। इसके बाद पाइपलाइन में आग लग गई।
तुर्किये के मीडिया के मुताबिक, भूकंप के बाद नैचुरल गैस की पाइपलाइन में फट गई। इसके बाद पाइपलाइन में आग लग गई।