Home छत्तीसगढ़ दर्राभांठा स्थित तालाब में डूबने से 60 वर्षीय महिला की मौत,पुलिस कर...

दर्राभांठा स्थित तालाब में डूबने से 60 वर्षीय महिला की मौत,पुलिस कर रही जांच

0
38


तालाब में नहाने के दौरान मिर्गी का दौरा पड़ने से एक 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई है। मृतक का नाम विमला सारथी था,जो उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रा भांठा की निवासी थी। बताया जा रहा कि विमला नहाने के लिए तालाब गई हुई थी। तालाब में नहाने के दौरान उसे मिर्गी का दौरा आया और वो उसमें डूब गई जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर परिजनों के साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।