कोरबा ब्रेक
कुएं में गिरे 6 जंगली सूअर,नजर पड़ने पर ग्रामीणो की लगी भीड़,
सूचना पर वन विभाग ने 1 घंटे रेस्क्यू कर रस्सी के सहारे निकाला बाहर
करतला रेंज के चिकनीपाली में सुबह 6 जंगली सूअर कुएं में गिरे हुए मिले
।
एसडीओ सोनी का कहना है कि वन विभाग ग्रामीणों को वन्य प्राणियों की सुरक्षा संबंधी लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। जिसकी वजह से ही समय पर सूचना मिल पाई। इससे जंगली सुअरों की जान बचाने में सफलता मिली है।




