spot_img

मुरैना में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या:दो पक्षों के बीच 10 साल से चल रही थी रंजिश, सभी मृतक एक ही परिवार के

Must Read

Acn18.com/मुरैना के लेपा भिड़ोसा गांव में शुक्रवार सुबह एक परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि गांव के 2 परिवारों के बीच पिछले 10 साल से रंजिश चल रही है। इसके चलते ही शुक्रवार को एक परिवार ने दूसरे परिवार पर फायरिंग कर दी। 3 पुरुष और 3 महिलाएं मारी गई हैं, सभी एक ही परिवार के हैं। 3 लोग घायल हैं। इसी गांव के रविंद्र सिंह कांग्रेस विधायक हैं।

- Advertisement -

मुुरैना में हुए हत्याकांड का वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर लोगों को लाठियों से पीट रहे हैं। कुछ लोग बंदूक और लाठियां लेकर सड़क पर खड़े हैं। इसी बीच एक युवक आता है और एक के बाद एक 9 लोगों को गोली मार देता है।

गोली लगने के बाद सभी लोग जमीन पर पड़े दिख रहे हैं। घटनास्थल पर बच्चे भी थे, जिन्हें एक महिला ने आवाज लगाकर घरों के अंदर बुला लिया। इस महिला की आवाज भी वीडियो में आ रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग गए।

इन लोगों की हुई मौत

फायरिंग में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर, मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्यप्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह व संजू पुत्र गजेंद्र सिंह है। घायलों में विनोद सिंह पु.सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह हैं।

विवाद के चलते 2014 में भी हुई थीं 3 हत्याएं

लेपा गांव के रंजीत तोमर और राधे तोमर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 2014 में रंजीत तोमर के पक्ष ने राधे तोमर के परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद रंजीत का परिवार गांव छोड़कर चला गया था। कुछ दिन पहले ही वह गांव में लौटा तो बदला लेने की नीयत से हमला किया।

पास ही है डकैत पान सिंह तोमर का गांव

लेपा गांव के पास ही भिड़ोसा गांव है। डकैत पान सिंह तोमर भिड़ोसा गांव का ही था, जिसके ऊपर फिल्म भी बन चुकी है। पान सिंह तोमर का विवाद भी जमीन को लेकर गांव के लोगों के साथ हुआ था और वह डकैत बना था। खास बात यह है कि दोनों ही गांवों को जोड़कर यानी लेपा-भिड़ोसा के नाम से जाना जाता है।

गोलीकांड को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया है…

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा, ‘मुरैना जिले में दिनदहाड़े 5 लोगों की हत्या का नृशंस मामला सामने आया है। मैं सभी मृतकों की आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं। यह घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। प्रदेश में एक के बाद एक कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार स्थिति पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। मैं मुख्यमंत्री से निवेदन करता हूं कि इस विषय में कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाए और सुरक्षा की ऐसी व्यवस्था की जाए कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

रेत अनलोड करने के समय ट्रक का डाला आया चालू लाईन की चपेट में,दो टायर हुए ब्लास्ट,लग गई आग

Acn18.com/कोरबा के दर्री क्षेत्र में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पॉवर सिटर मार्ग पर चल सिविल काम...

More Articles Like This

- Advertisement -