spot_img

47 कांग्रेसी पार्टी से सस्पेंड, निकाय चुनाव में बीजेपी को सपोर्ट देने का आरोप

Must Read

acn18.com  बिलासपुर। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में पार्टी के खिलाफ करने वालों एक्शन शुरू हो गया है। भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी अपने बागी नेताओं पर कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस ने बिलासपुर जिले के 47 बागी नेताओं पर बड़ा एक्शन लिया है। सभी को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिन लोगों पर कार्रवाई की गई है, वे सभी निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे। कोई बागवत कर पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं तो अंदर ही अंदर दूसरी पार्टी को समर्थन दे रहे हैं। स्थानीय नेताओं ने इसकी शिकायत पार्टी फोरम में की थी। पीसीसी को इसकी जानकारी दी गई थी। PCC के निर्देश के बाद जिला कांग्रेस कमेटी ने 47 बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अमेरिका में अवैध तरीके से रह रहे भारतीयों को वापस भेजने पर बिफरे पीसीसी चीफ दीपक बैज, कहा- देश से माफी मांगे मोदी

acn18.com  रायपुर। अमेरिका ने अवैध तरीके से रह रहे 104 भारतीयों को वापस भारत भेज दिया है. अमेरिका को इस...

More Articles Like This

- Advertisement -