spot_img

महाशिवरात्रि पर शिव-मंदिर से लौट रहे 4 श्रद्धालुओं की मौत:सरगुजा में बोलेरो-कंटेनर भिड़ी, मरने वाले में एक महिला और 2 बच्चे, 7 जख्मी

Must Read

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के सरगुजा में बोलेरो और कंटेनर के बीच टक्कर में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कंटेनर में आग लगी दी। बोलेरो सवार महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। घटना सीतापुर थाना क्षेत्र की है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा नेशनल हाईवे-43 पर विशुनपुर गांव के प्लांट के पास आज (बुधवार) दोपहर करीब 12.30 बजे हुआ है। टक्कर के बाद बोलेरो पलट गई। जिससे कार बुरी तरह डैमेज हो गई। मरने वालों में रेवापुर-सखौली निवासी एक महिला, बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं।

पुलिस ने कंटेनर में लगी आग बुझाई

हादसे के बाद लोग बोलेरो के अंदर ही फंस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सीतापुर सीएचसी अस्पताल भेजा गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल है। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कंटेनर में आग लगा दी। जिसे पुलिस कर्मियों ने बुझा लिया है।

किलकिला शिव मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे

बोलेरो क्रमांक CG 15 ED 7078 में सवार होकर 11 लोग महाशिवरात्रि पर सीतापुर के किलकिला शिव मंदिर गए थे। सुबह दर्शन कर अपने घर रेवापुर-सखौली लौट रहे थे। इसी दौरान ब्लैक स्पॉट वाली जगह पर हादसा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

मुख्यमंत्री श्री साय ने बादाम का पौधा लगाया लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील

मुख्यमंत्री श्री साय ने बादाम का पौधा लगाया लोगों से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने की अपील विश्व...

More Articles Like This

- Advertisement -