spot_img

4 दिसंबर महाकाल आरती: भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार, महाकालेश्वर मंदिर में लगा भक्तों का तांता

Must Read

acn18.com उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार तड़के सुबह 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान महाकाल का सबसे पहले जल से अभिषेक किया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद, फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया।

- Advertisement -

बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार किया गया। श्री महाकालेश्वर को भस्म चढ़ाई गई। भगवान महाकाल ने शेषनाग का रजत मुकुट, रजत की मुण्डमाल, रुद्राक्ष की माला के साथ सुगंधित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण। फल और मिष्ठान का भोग लगाया।

सुबह भस्म आरती में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया। लोगों ने नंदी महाराज का दर्शन कर उनके कान के समीप जाकर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान श्रद्धालु बाबा महाकाल की जयकारे भी लगा रहे थे। पूरा मंदिर बाबा की जयकारे से गुंजायमान हो रहा था।

 

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

GST छापों के विरोध में व्यापारियों का ‘नगर बंद’, कांग्रेस का समर्थन

Acn18.comअंबिकापुर/ अंबिकापुर जिले में वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही लगातार छापेमारी कार्रवाई...

More Articles Like This

- Advertisement -